Noor
हिन्दी
Noor / दुआ / नमाज़ / सजदा-ए-तिलावत की दुआ

सजदा-ए-तिलावत की दुआ

नमाज़ · 2 दुआएँ

सजदा-ए-तिलावत की दुआ 0:00
सुनें
1

سَجَدَ وَجْهِيَ لِلَّذِي خَلَقَهُ, وَشَقَّ سَمْعَهُ وَبَصَرَهُ بِحَوْلِهِ وَقُوَّتِهِ, ﴿فَتَبارَكَ اللَّهُ أَحْسَنُ الْخَالِقِينَ﴾

मेरे चेहरे ने उस ज़ात के लिए सजदा किया, जिसने उसे पैदा किया और अपनी ताक़त एवं शक्ति से उसके कान में सूराख़ और आंखों के शिग़ाफ़ बनाए।[बहुत बरकत वाला है अल्लाह, जो तमाम बनाने वालों से अच्छा है।]) (1) ..................... (1) तिर्मिज़ीः2/474,हदीस संख्याः3425, अह़मदः6/30, हदीस संख्याः24022, हाकिम ने इसे रिवायत करके सह़ीह़ कहा है औऱ इमाम ज़ह्बी ने इस बात की पुष्टि की है 1/220, और [बहुत बरकत वाला है अल्लाह, जो तमाम बनाने वालों से अच्छा है।] की वृद्धि भी ह़ाकिम की है। और आयत के लिए देखिए सूरा मोमिनूनः14

स्रोत: At-Tirmizi 2/474, Ahmad 6/30, Al-Hakim

2

اللَّهُمَّ اكْتُبْ لِي بِهَا عِنْدَكَ أَجْراً, وَضَعْ عَنِّي بِهَا وِزْراً, وَاجْعَلْهَا لِي عِنْدَكَ ذُخْراً, وَتَقَبَّلْهَا مِنِّي كَمَا تَقَبَّلْتَهَا مِنْ عَبْدِكَ دَاوُدَ

ऐ अल्लाह! इस सज्दे के बदले में मेरे लिए अपने पास सवाब लिख दे, इसके द्वारा मेरे ऊपर से गुनाहों का बोझ उतार दे, इसे मेरे लिए अपने पास नेकियों का ख़ज़ाना बना दे और इसे मेरी तरफ से इस तरह़ क़बूल कर ले, जिस तरह़ तूने अपने बन्दे दाऊद अलैहिस्-सलाम की ओर से क़बूल किया था। (1) ...................... (1) तिर्मिज़ीः2/473,हदीस संख्याः579, हाकिम ने इसे रिवायत करके सह़ीह़ कहा है औऱ इमाम ज़ह्बी ने इस बात की पुष्टि की है 1/219

स्रोत: At-Tirmizi 2/473, Al-Hakim.